Thursday, October 22nd, 2026

राज्यपाल पटेल ने डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर का कुलपति नियुक्त किया है। वर्तमान में डॉ. शुक्ला परियोजना समन्वयक, ए.आई.सी.आर.पी.- माइक्रोन्यूट्रिएन्ट्स, भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल के पद पर कार्यरत हैं। कुलपति के रूप में उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्ष की अवधि के लिए होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय