Wednesday, October 21st, 2026

राज्यपाल ने रोलबोल कम्युनिटी की पत्रिका का किया विमोचन


रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में रोलबोल कम्युनिटी रायपुर के संस्थापक श्री दर्शन सांखला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने रोलबोल कम्युनिटी के एक वर्ष के कार्यों पर आधारित पत्रिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि आप लोग अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक वातावरण निर्माण होता है। आपके कार्यों से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। श्री सांखला ने बताया कि संस्था के कार्यों की शुरूआत एक शहर से की गई थी, जो अब पांच शहरों तक पहुंच गई है। साथ चले साथ बढ़े की पंक्ति को चरितार्थ करने का जिम्मा इस कम्युनिटी ने उठाया है। रोलबोल कम्युनिटी शेष जीवन-श्रेष्ठ जीवन थीम पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर श्री गगन बरडि?ा, श्री विरेन्द्र नागवंशी, श्री अंकित पगारिया एवं श्री शुभम लोढ़ा उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय