Tuesday, October 20th, 2026

राज्यपाल के सामने कुलपति नहीं बता पाए अपनी समस्याएं

भोपाल
राजभवन में शनिवार को होने वाली सभी विश्वविद्यालय की बैठक रखी गई, जो राज्यापाल आनंदी बेन पटेल की व्यस्तता के कारण स्थगित कर दी गई है। बैठक की आगामी तिथि तय नहीं की गई है। बैठक में राज्यपाल पटेल के साथ सभी विवि के कुलपतियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव को शिकरत करना थी। बैठक के दौरान विवि की समस्याओं को एक-एक कुलपति अपनी समस्याएं राज्यपाल पटेल और सीएम चौहान के सामने रखते। यहां तक विवि को शासन से अनुदान नहीं मिलने के कारण कैसी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय