राज्य वित्त सेवा के तीन अफसरों के तबादले
रायपुर
राज्य वित्त सेवा के तीन अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इस कड़ी में डिप्टी डायरेक्टर आलोक राय को पाठ्य पुस्तक निगम में वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) के पद पर पदस्थ किया गया है।
आदेश इस प्रकार है- रामकिशोर मिश्रा वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) पापुनि को उपसंचालक संभागीय संयुक्त संचालक दफ्तर बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा आलोक राय उपसंचालक इन्द्रावती भवन को पापुनि में वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) और जी.आर. देवांगन उपसंचालक बिलासपुर को वरिष्ठ लेखाधिकारी मुख्य अभियंता कार्यालय पीडब्ल्यूडी में पदस्थ किया गया है।
Source : Agency

पाठको की राय