Wednesday, October 21st, 2026

राजस्थान: किसान आंदोलन को धार देने राहुल गांधी की एंट्री, CM गहलोत से मिले डोटसरा

जयपुर
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर की तर्ज पर राजस्थान के शाहजहांपुर बॉर्डर पर भी अगले सप्ताह किसान आंदोलन रफ्तार पकड़ सकता है। इसके लिये कांग्रेस नेता राहुल गांधी बॉर्डर सभा करने जा रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने उनके राजस्थान दौरे की जानकारी साझा करते हैं हुये बताया है कि 12 और 13 फरवरी को राहुल गांधी राजस्थान आएंगे। इसी के साथ प्रदेश में राहुल गांधी प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं। माकन ने ट्वीट करते हुये कहा है कि 'किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने, किसानों की आवाज़ बुलंद कर, केंद्र सरकार के तीनों काले क़ानूनों को वापस लेने हेतु संघर्ष के लिए राहुल गांधी राजस्थान आएंगे।'

डोटासरा ने गहलोत से की मुलाकात
राजस्थान में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की। राहुल गांधी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद अब पार्टी संगठन आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गया है। लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के हाथों शुक्रवार को मारे गये प्रदीप स्वामी उर्फ प्रदीप जैतपुरा को अपराध की दुनिया में अपने इस अंजाम की पहले से भनक थी। चार महीने पहले फेसबुक पेज पर प्रदीप ने कुछ इस अंदाज में दोस्ती का हवाला दिया था। जैतपुरा गैंग के सरगना और बदमाश अजय जैतपुरा को तीन साल पहले 17 जनवरी 2018 को कोर्ट रूम में संपत नेहरा गैंग ने मौत के घाट उतारा था। अजय की मौत के बाद उसके करीबी प्रदीप स्वामी ने गैंग की कमान संभाली और इलाके में फिर से वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई।

2018 में अजय जैतपुरा की हत्या के बाद जहां संपत नेहरा गैंग ने पूरे इलाके में अपनी धाक बनाने का सपना देख रही थी। लेकिन तभी प्रदीप जैतपुरा ने गैंग को एकजुट करना शुरू कर दिया। अजय जैतपुरा की हत्या का बदला लेने और इलाके में फिर से वर्चस्व की चाह में पिछले 3 साल से प्रदीप ने जैतपुरा ग्रुप के नाम से गैंग का खूब विस्तार किया। प्रदीप जैतपुरा ने पूरे इलाके में धाक जमाने और संपत नेहरा की गैंग से बदला लेने के लिये हमेशा से गुर्गों को उकसाया। अजय जैतपुरा की हत्या के दिन यानी 17 जनवरी को ब्लैक-डे के रूप में मनाना शुरू किया। पिछले महीने ही प्रदीप ने संपत नेहरा गैंग के हमले की आशंका जता दी थी। उसे भी अजय जैतपुरा की तरह हमले और मौत का डर सताने लगा था। उसने फेसबुक पर भी इस ओर इशारा किया था। अजय जैतपुरा हत्याकांड के 3 साल बाद प्रदीप जैतपुरा के साथ भी वहीं अंजाम हुआ। हरियाणा और पंजाब के बदमाशों ने प्रदीप को ढूंढ़ा और दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया। 

शाहजहांपुर बॉर्डर पर सभा, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ का भी दौरा
पार्टी सूत्रों के अनुसार 12 और 13 फरवरी को राहुल गांधी राजस्थान दौरे पर रहेंगे। यहां पहले शाहजहांपुर बॉर्डर पर सभा को संबोधित करेंगे और इसी के साथ श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में भी किसान सभा को संबोधित करने के कयास लगाये जा रहे हैं।

 

#राजस्थान

Source : Agency

पाठको की राय