Wednesday, October 21st, 2026

राजस्थान में पेट्रोल 101.22 रुपये लीटर पर पहुंचा 

नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई राहत नहीं मिली है। आज लगातार 12वें दिन तेल के दाम में  बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे प्रति लीटर चढ़ कर 90.58 रुपये पर चला गया। डीजल भी 37 पैसे का छलांग लगा कर 80.97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 101.22 पर नॉटआउट है तो वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल में अपने पहले शतक से केवल 40 पैसे दूर है। हालांकि अनूपपुर जिले में सामान्य पेट्रोल की कीमत पहले ही 100 रुपये का आंकड़ा पार चुकी है। आज यहां 100.98 रुपये लीटर बिक रहा है।
 
राजस्थान और मध्यप्रदेश में ब्रांडेड पेट्रोल पहले से ही 100 के पार बैटिंग कर रहा है। श्रीगंगानगर में ब्रांडेड पेट्रोल 104 रुपये तो डीजल  96.90 पैसे लीटर है। वहीं भोपाल में यही पेट्रोल 101.51 रुपये लीटर है।  

 

#राजस्थान में पेट्रोल

Source : Agency

पाठको की राय