Tuesday, October 20th, 2026

राजस्थान के गंगानगर में 100 के पार, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली  
सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार नौवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत बुधवार को 89.54 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में पट्रोल की कीम 96 रुपये हो गई है। राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल का रेट 100 रुपये के पार पहुंच गया है। कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर तक और डीजल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में दाम नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। यहा आज पेट्रोल का रेट 100.13 रुपये रहा।  राजस्थान के गंगानगर मे पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। जो भारत में अब तक का उच्चतम स्तर है। लगातार आठ दिनों में, पेट्रोल के लिए कीमतों में 2.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.57 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की वजह से खुदरा कीमतें बढ़ी हैं। इसका कारण स्थानीय बिक्री कर या मूल्यवर्धित कर (वैट) और माल भाड़ा अलग अलग राज्यों में भिन्न भिन्न होना है।देश में ईंधन पर सबसे अधिक वैट वसूलने वाले राज्य, राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की सबसे अधिक कीमतें हैं। राज्य के श्रीगंगानगर शहर में, पेट्रोल की कीमत बढ़कर 100.13 रुपये और डीजल उछलकर 92.13 रुपये प्रति लीटर हो गया। श्रीगंगानगर में ब्रांडेड पेट्रोल की कीमत 102.91 रुपये प्रति लीटर और इसी तरह के ग्रेड डीजल की कीमत 95.79 रुपये हो गई है। केंद्रीय और राज्य कर, खुदरा बिक्री मूल्य, पेट्रोल के लिए 60 प्रतिशत और डीजल के लिए 54 प्रतिशत हिस्सा बनते हैं। केंद्र सरकार पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क पर 32.90 रुपये और डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर वसूलती है। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 
 
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

 

#पेट्रोल-डीजल के दाम

Source : Agency

पाठको की राय