Tuesday, October 20th, 2026

राजधानी के दो अलग-अलग इलाकों में 100 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त

रायपुर
 राजधानी में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के दो अलग-अलग इलाकों से 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है जो कि अवैध रुप से रखे गए थे। रिंगरोड नंबर 1 में मारे गए छापे के दौरान 22 पेटी शराब जप्त की गई वहीं दूसरी कार्रवाई के तहत गोगांव इलाके के एक गोडाउन में 77 पेटी शराब बरामद किया गया। नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस के बड़े अभियान के बीच इतनी बड़ी संख्या में अवैध शराब स्टोर किए जाने को लेकर पुलिस खुद भी आश्चर्यचकित है। आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय