रद हो सकता है STET रिजल्ट, साउथ सुपरस्टॉर अनुपमा की फोटो पर अभ्यर्थी को शो कॉज नोटिस देगा बिहार बोर्ड
पटना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित एसटीईटी के रिजल्ट में अभ्यर्थी ऋषिकेश की जगह साउथ की फिल्मों की सुपर स्टॉर अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर जारी होने के मामले में अब बोर्ड की सफाई आई है। इस सफाई से लग रहा है कि इस पूरे प्रकरण की गाज अभ्यर्थी ऋषिकेश पर गिर सकती है। बोर्ड ने उसे ही जिम्मेदार ठहराया है। बिहार बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि अभ्यर्थी को स्वयं परीक्षा फॉर्म भरना था। ऋषिकेश कुमार ने फॉर्म भरते समय अपने फोटो की जगह दक्षिण भारतीय अभिनेत्री की फोटो अपलोड किया था। बोर्ड द्वारा त्रुटि सुधार का कई बार मौका भी दिया गया। लेकिन ऋषिकेश ने सुधार नहीं किया। अभ्यर्थी ने जानबूझ कर बोर्ड की छवि धूमिल की है। ऐेसे में बिहार बोर्ड द्वारा ऋषिकेश कुमार की एसटीईटी 2019 के अभ्यर्थित्व को रद्द किया जा सकता है। उसे कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी है।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2019 की यह रिजल्ट शीट वायरल हो गई है। रिजल्ट शीट में एक पुरुष अभ्यर्थी की जगह तस्वीर एक दक्षिण भारतीय मशहूर अभिनेत्री की लगी है। गुरुवार सुबह से ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले के सामने आने पर राज्य सरकार ने भी संज्ञान लिया और इसकी जांच का आदेश दिया। वहीं, दरअसल, जहानाबाद के एक अभ्यर्थी ऋषिकेश कुमार ने एसटीईटी की परीक्षा दी थी। उनके पिता का नाम रिपुसुदन प्रसाद है। रोल नंबर 2203425 है। उनके रिजल्ट शीट पर सारी जानकारी सही है लेकिन इसपर ऋषिकेश की जगह साउथ की अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की फोटो लगी है। अभ्यर्थी एसटीईटी के मेरिट लिस्ट में भी आ चुका है। जहानाबाद के ऋषिकेश कुमार के मामा वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फॉर्म भरने के समय में सही फोटो लगाया गया था। लेकिन प्रवेश पत्र में गलत फोटो लग गया था। इसके लिए बोर्ड ने फोटो सुधार का मौका भी देने का आश्वासन दिया था, लेकिन सुधार नहीं हुआ।

पाठको की राय