Tuesday, October 20th, 2026

रतलाम कृषि उपज मंडी में सब्जी विक्रेताओं ने किया हंगामा

रतलाम
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की कृषि उपज मंडी में आज बुधवार को फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने जमकर हंगामा किया और लोगों की सब्जियां छीन कर सड़कों पर फेंक दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को शांत करवाया, तब जाकर मामला ठंडा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, रतलाम कृषि उपज मंडी में आज सुबह सब्जी व्रिकेताओं का जमकर हंगामा देखने को मिला । यहां सब्जी विक्रेताओं और लोगों के बीच जमकर खींचतान भी हुई।इतना ही नहीं सब्जी बेचने वालों ने आम लोगों की सब्जियां भी छीनकर सड़कों पर फेंक दी।विवाद और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव किया। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं को समझाईश दी गई, तब जाकर मामला शांत हुआ।

दरअसल, फूट सब्जी विक्रेताओं को शहर के बाहर की जमीन पर सब्जी बेचने के आदेश दिए गए है, इसके लिए वे परमिशन लेकर शहर के बाहर सब्जी बेच सकते है, ऐसे में विक्रेताओं का कहना है कि मंडी में आम लोगों के सब्जी खरीदने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, अगर लोग मंडी से सब्जी खरीदेंगे तो बाहर कौन सब्जी खरीदेगा, इससे उन्हें बहुत नुकसान होगा। इसका वे लंबे समय से विरोध कर रहे थे और आज जैसे ही लोग सब्जी लेने मंडी पहुंचे तो इसी बात को लेकर विक्रेताओं ने हंगामा कर दिया।

पुलिस की समझाइश के बाद मौके पर एसडीएम पहुंचे और उन्होंने सारी बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि 5 मई के बाद सभी लोग बाहर से सब्जी खरीदेंगे, मंडी में आम लोगों का प्रवेश नहीं रहेगा।

 

#रतलाम कृषि उपज मंडी

Source : Agency

पाठको की राय