रजबंधा मैदान में नशीली टेबलेट बेचते सेल्समेन के साथ एक गिरफ्तार
रायपुर
नशीली टेबलेट बेचने के मामले में मौदहापारा पुलिस ने मेडिकल काम्प्लेक्स रजबंधा मैदान से एक सेल्समेन सहित खरीददार को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 2270 नग नशीली टेबलेट भी जप्त की गई।
मौदहापारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉम्प्लेक्स में काम रहे सेल्समेन राजू धीवर पर पुलिस की काफी दिनों से नजर थी और आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर मेडिकल कॉम्पलेक्स रजबंधा मैदान में प्रदीप सिन्हा को नशीली दवा बेचते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इनके पास से 2270 नग नशीली टेबलेट भी जप्त किया गया।

पाठको की राय