योगी सरकार आज पेश करेगी अपना पांचवां बजट
लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार सोमवार को अपने इस कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करेगी। यह पहली बार होगा जब डिजिटल माध्यम से बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए जाने वाला यह बजट पूरी तरह से पेपरलेस होगा। प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में बजट में चुनावी तैयारियों की झलक देखने को मिल सकती है। इस बजट के माध्यम से यूपी सरकार हर वर्ग को साधने की कोशिश कर सकती है। माना जा रहा है कि इस बजट में फ्री कोरोना वैक्सीन, प्रवासी श्रमिकों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए काफी कुछ है।
Source : Agency

पाठको की राय