Thursday, October 22nd, 2026

यूपी मौसम अलर्ट : अगले दो से तीन दिन छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

लखनऊ
दिन के अधिकांश समय आसमान साफ रहने से तापमान का पारा तेजी से ऊपर चढ़ा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान थोड़ा राहत भरा है।  मंगलवार और बुधवार को बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो सकता है। दो से तीन दिन बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से तेज वर्षा हो सकती है। उमस अभी बनी रहेगी।

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। एक तरफ तेज धूप और दूसरी ओर वातावरण में नमी ज्यादा होने के कारण उमस और गर्मी दोनों ने ही दिन भर बेहाल रखा। शाम को ट्रांस गोमती समेत कुछ एक इलाकों में हल्की फुहार पड़ी लेकिन गर्मी से राहत दिलाने में नाकाफी साबित हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी हवाएं एक बार फिर सक्रिय हो रही हैं। इससे अगले दो से तीन दिन बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से तेज वर्षा हो सकती है। उमस अभी बनी रहेगी।

 

#यूपी मौसम अलर्ट

Source : Agency

पाठको की राय