Wednesday, October 21st, 2026

यूपी में प्रियंका का सरकार बनने पर स्कूटी और स्मार्टफोन देने का ऐलान, कांग्रेस का एक और महिला कार्ड

 लखनऊ  
उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने के पूरा जो लगा रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के ऐलान के बाद गुरुवार को एक और बड़ी घोषणा की। प्रियंका ने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। 

गुरुवार की सुबह अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रियंका ने लिखा- 'कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज UP कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।'

 

#यूपी में प्रियंका का सरकार

Source : Agency

पाठको की राय