Wednesday, October 21st, 2026

यूपी पंचायत चुनाव : नई आरक्षण सूची में ओबीसी महिला को फायदा 

 एटा  
हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जारी हुई जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सूची में एटा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। यह सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर से लगा था कि यह सीट आरक्षित हो सकती है।

बुधवार की देरशाम को लखनऊ से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सूची जारी कर दी गई। एटा के अलावा आसपास के जिलों में तो परिवर्तन हो गया, लेकिन एटा की जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट वैसे ही रही। जब हाईकोर्ट ने पूरी प्रक्रिया पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए नए सिरे से सूची जारी करने के आदेश दिए थे तो कई लोग फिर से तैयारियों में जुट गए थे। शासन की ओर से जारी हुई सूची ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। मालूम हो कि वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में एटा जिला पंचायत अध्यक्ष पर एससी वर्ग के लिए आरक्षित था। ऐसे में जिले के लोगों को उम्मीद थी कि इस बार एटा सीट अनारक्षित रहेगी।

 

#यूपी पंचायत चुनाव

Source : Agency

पाठको की राय