यूपी पंचायत चुनाव के लिए गांव में सरगर्मी बढ़ गई
लखनऊ
यूपी पंचायत चुनाव के लिए गांव में सरगर्मी बढ़ गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण चार्ट जारी होने के बाद अब निगाहें पंचायत में होने वाले आरक्षण पर टिकी है। संभावित दावेदारों ने चुनाव जीतने के लिए हर हाल में अपना गुणा- गणित बैठाना शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायतों का आरक्षण जानने के लिए ग्रामीणों ने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।
शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की नीति जारी कर दी है। शासन ने ग्राम प्रधान की आरक्षित सीटों की संख्या तो बता दी है, लेकिन अभी ग्राम पंचायतवार आरक्षण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जिस तरह से सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है उसके बाद से दावेदार अब अपने घर की महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। इसके लिए कई दावेदार अपनी मां, बहन और भाभी से बात कर रहे हैं। ग्राम पंचायतवार आरक्षण जानने के लिए लोग जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां भी मायूसी हाथ लग रही है।

पाठको की राय