Tuesday, October 20th, 2026

यूपी एमएलसी चुनाव : भाजपा ने प्रत्याशियों के जरिये साधा जातीय और क्षेत्रीय संतुलन

 लखनऊ  
भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद चुनावों में प्रत्याशियों के चयन के जरिए जहां जातीय समीकरण साधा है। वहीं हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देकर क्षेत्रीय संतुलन साधने की भी कोशिश की है। साथ ही यह संदेश भी दे दिया है कि पार्टी व संगठन में परिश्रम करने वालों को पूरी तरजीह मिलना तय है। 

विधान परिषद के लिए घोषित हुए नामों में सबसे ऊपर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का नाम रहा। उनका जन्म मिर्जापुर में हुआ और उन कानपुर क्षेत्र से आते हैं और कुर्मी जाति से ताल्लुक रखते हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन में उनके लंबे अनुभव व पार्टी के लिए लगातार किए गए कड़े परिश्रम को महत्व दिया है। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री व अध्यक्ष रहे। प्रदेश महामंत्री रहे। वर्ष 2004 में एमएलसी बने। चार बार महामंत्री एक बार उपाध्यक्ष रहे। वहीं अवध क्षेत्र से डा. दिनेश शर्मा को उनकी संघ से निकटता, निष्ठा व अनुशासन का पुरस्कार मिला है। 

 

#यूपी एमएलसी चुनाव

Source : Agency

पाठको की राय