युवती का मोबाइल लूटकर भागा बाइक सवार
जबलपुर। ओमती थाना क्षेत्र में मोपेड में जा रही युवती का मोबाइल मोपेड सवार दो युवक हाथ से छींनकर भाग गए। पुलिस ने मामला कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ओमती पुलिस ने बताया कि शारदा चौक निवासी अपर्णा राय (25) मेट्रो अस्पताल में नौकरी करती है। 12 फरवरी को अपनी मोपेड में सहेली अहिल्या आर्मो के साथ और दूसरी मोपेड में उसकी सहेली गितिका कछवाहा और प्रभा आर्मो नागरथ चौक चर्च विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात लगभग 10 बजे तैयब अली पेट्रोलपंप के पास पहुंचे, तभी नीले रंग की मोपेड में दो युवक आए और गितिका कछवाहा की मोपेड का पीछा करने लगे। गितिका की मोपेड में पीछे प्रभा बैठी थी, जिसने अपना मोबाइल हाथ में पकड़ रखा था। पेट्रोलपंप से कुछ दूर बढ़ते ही आरोपितों ने मौका मिलते ही प्रभा के हाथ से मोबाइल छींना और घंटाघर की ओर तेज रफ्तार से भाग गए। दोनों आरोपित मुंह में मास्क लगाए हुए थे। जिनकी उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष होगी।

पाठको की राय