यात्रियों में मचा हड़कंप, शहीद एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरी
लखनऊ
स्टेशन के नजदीक खम्बनपीर ब्रिज के पास गाड़ी संख्या 4674 के डिब्बे पटरी से उतरने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन से पहले शहीद एक्सप्रेस ट्रेन के 2 डिब्बे सोमवार सुबह पटरी से उतरे गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा इंतजाम शुरू किया। इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। कुछ यात्रियों के छुट-पुट घायल हुए हैं। उनको स्टेशन पर ही मेडिकल सुविधाएं दे दी गई।
ऐसे में बड़ा ट्रेन हादसा होने से टल गया। सूचना पर रेलवे अफसर घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों की देखभाल करने से लेकर पटरी से ट्रेन के दो डिब्बे उतरने के कारण का पता लगाने में जुटे रहे। यह घटना चारबाग रेलवे स्टेशन से 50 मीटर पहले की है।यात्रियों को ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया। रेलवे ने बताया कि ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित रहे। इस दौरान डेढ़ घंटे तक लाइन बाधित रहा।

पाठको की राय