Wednesday, October 21st, 2026

मैक्सिको में 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी का भी अलर्ट जारी 

मैक्सिको
दक्षिणी मैक्सिको में मंगलवार की रात भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि काफी देर तक इमारत को झटके लगतेरहे। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के झटके रिक्टर स्केल पर 7.0 से ऊपर तीव्रता के थे। भूकंप के बाद लोगों ने बिल्डिंग के थरथराने के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप की तीव्रता शुरुआत में 7 थी जिसका केंद्र 8 किलोमीटर दूर गुरेरो स्टेट के पैब्लो मैडेरो में था। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। 

 

#भूकंप के झटके

Source : Agency

पाठको की राय