मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी नक्सली
दंतेवाड़ा
कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरनार व टेलम के बीच शनिवार की सुबह डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 1 लाख का ईनामी नक्सली जनमिलिशिया कमांडर मुचाकी मासा मारा गया। घटना स्थल से जवानों ने मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद किए।
दंतेवाड़ा पुलिस कप्तान अभिषेक पल्लव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि डीआरजी जवानों की दो टुकडि?ां सुरनार और टेलम इलाके में निकाली गई थी जहाँ पुलिस को सूचना मिली कि कटेकल्याण एरिया कमेटी और बड़े नक्सली कमांडर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जमा हुए है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आसपास के इलाकों को घेर लिया। पुलिस और जवानों की टीम को आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस व सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों पर हमला किया जिसमें ग्राम मिलिशिया कमांडर एवं चीफ कटेकल्याण एरिया कमेटी का मासा मुचाकी मारा गया। जो कि कोटरुमपारा टेटम थाना कटेकल्याण का निवासी था। मासा मुचाकी के खिलाफ थाना कटेकल्याण में बलवा, हत्या का प्रयास, आम्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल 6 नामजद अपराध दर्ज है। राज्य शासन ने इस नक्सली पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था साथ ही इसके बारे में किसी भी प्रकार की सूचना देने अथवा गिरफ्तार या आत्मसमर्पण में सहयोग करने वाले को पुलिस कप्तान ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। मारे गए नक्सली के पास से घरेलू सामानों के अतिरिक्त पिस्टल, दो कारतूस, टिफिन बम और वर्दी बरामद किया गया।

पाठको की राय