Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने मौलश्री, गुलमोहर और नीम के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट पार्क में मौलश्री, गुलमोहर और नीम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री  चौहान के साथ एमपी फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने भी आज फिजियोथैरेपी दिवस पर पौध-रोपण में हिस्सा लिया।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। गुलमोहर की सुव्यवस्थित पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।

 

 

#मौलश्री#गुलमोहर

Source : Agency

पाठको की राय