Monday, October 26th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने नीम, बादाम और हरसिंगार के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  स्मार्ट उद्यान में नीम, बादाम और हरसिंगार के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ निशा एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, भोपाल के सदस्यों और पत्रकार प्रसन्ना शहाणे ने परिवार सहित पौध-रोपण किया।

पौधों का महत्व

आज लगाए गए नीम को एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। बादाम का सेवन, उच्च रक्तचाप, कब्ज और हृदय रोग में उपयोगी माना गया है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, केल्शियम और विटामिन-ई से भरपूर है। हरसिंगार उत्तम औषधीय पौधा है।

 

 

#बादाम और हरसिंगार के पौधे

Source : Agency

पाठको की राय