मुख्यमंत्री चौहान का जल संसाधन मंत्री ने माना आभार
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसान हित में खरीफ फसल के लोन चुकाने की अवधि 31 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल तक किए जाने के फैसले पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से किसानों को अपना लोन की राशि चुकाने में मदद मिलेगी औ ब्याज की राशि का वहन भी राज्य सरकार करेगी। इससे किसानों को 15 दिन का कोई ब्याज नहीं देना होगा।
मंत्री सिलावट ने केबिनेट बैठक में सेमरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री चौहान का आभार व्यक्त किया है।
Source : Agency

पाठको की राय