मुख्यमंत्री से गोल्फ फेडरेशन आॅफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरुवार को उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में गोल्फ फेडरेशन आॅफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी श्री आर्यवीर ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि गोल्फ फेडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ टूनार्मेंट का आयोजन किया जा रहा है। नवा रायपुर के सेक्टर 24 स्थित मेफेयर गोल्फ कोर्स में फरवरी माह के अंतिम सप्ताह या मार्च माह में इस टूनार्मेंट का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने इस टूनार्मेंट में शामिल होने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। रायपुर स्थित गोल्फ कोर्स के संस्थापक श्री महेश वाधवानी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन के लिए श्री आर्यवीर और श्री वाधवानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
आर्यवीर ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं गोल्फ के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए इस टूनार्मेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूनार्मेंट में भारत, जापान और कोरिया जैसे देशों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रायपुर गोल्फ कोर्स के संस्थापक श्री महेश वाधवानी ने बताया कि इस टूनार्मेंट में विभिन्न देशों की एम्बेसी के प्रतिनिधि, बिजनेस कम्युनिटी और कॉरपोरेट जगत के दिग्गज भी शामिल होंगे। इस तरह इस टूनार्मेंट के साथ ही इन्वेस्टमेंट मीट का भव्य आयोजन होगा, जिससे राज्य में निवेश के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

पाठको की राय