Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री कांकेर को देंगे 342 करोड़ की सौगात, गोविंदपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे

रायपुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 जनवरी को कांकेर जिले को 342 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात के साथ ही शासन के विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री एवं अनुदान सहायता राशि का चेक वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम कांकेर जिले के गोविंदपुर मे आयोजित होगा।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में 342 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यांे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 94 करोड़ रुपए के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 248 करोड़ रुपए के 74 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री बघेल गोविंदपुर मे आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत नरहरपुर के अंतर्गत ग्राम अभनपुर में 95 लाख रुपए की लागत से निर्मित बालक उच्चतर माध्यमिक शाला भवन, लाईवलीहुड कॉलेज कांकेर में एक करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित 50 सीटर कन्या छात्रावास, जनपद पंचायत चारामा अंतर्गत ग्राम कोटतरा मे 95 लाख रुपए की लागत से निर्मित उच्चतर माध्यमिक शाला भवन, अंतागढ़ में एक करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से निर्मित ट्रांजिस्ट हॉस्टल भवन, कोयलीबेड़ा जीरमतराई कड़में मार्ग में 4 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से जीरमतराई नाला पर बनाये गये उच्चस्तरीय पुल, कुलगांव आवासपारा मार्ग में घोड़ाझार नाला पर 6 करोड़ 08 लाख रुपए की लागत से निर्मित उच्चस्तरीय पुल, पीढ़ापाल से मुरागांव मार्ग में आरडी 10450 मीटर पर एक करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनाये गये वृहद पुल, पीढ़ापाल से मुरागांव मार्ग पर आरडी 3980 मीटर में 02 करोड़ 57 लाख रुपए और पीढ़ापाल से मुरागांव आरडी 6000 मीटर में एक करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से निर्मित वृहद पुल, एक करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित एल 94 ईण्ड पाईंट एल 55 से छिंदभाट में सड़क निर्माण कार्य, 2 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से निर्मित एल 95, आॅफ एल 33 से कनेचुर सड़क निर्माण, 2 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से निर्मित एल 82 टी 5 नवांगाव से कोटनखुर्द सड़क निर्माण, एक करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से निर्मित एल 110, आॅफ एल 84 बड़ेटोपाल से देहारीटोपाल सड़क निर्माण और एक करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से निर्मित एल 83 टी 13 लामकन्हार से खबाखोपरा सड़क का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा ग्राम माकड़ी में 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित वन धन प्रसंस्करण केन्द्र, ग्राम नरहरपुर में 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्व-सहायता समूह के लिए लघु वनोपज संग्रहण केन्द्र एवं वर्किंग शेड, ग्राम सरोना में 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित लघु वनोपज संग्रहण केन्द्र एवं वर्किंग शेड, ग्राम रानीडोंगरी में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित पुल-पुलिया और ग्राम गितपहर में 11 लाख रुपए की लागत से निर्मित पुल-पुलिया का लोकार्पण किया जायेगा। ईमलीपारा कांकेर में 14 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से निर्मित 250-250 सीटर बालक, बालिका अनुसूचित जनजाति भवन, सरोना में एक करोड़ 88 लाख रुपए की लागत से निर्मित 100 सीटर प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन, चंवड़ में एक करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन, अंतागढ़ में 3 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से निर्मित लाईवलीहुड कॉलेज भवन, बांसला में 01 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या आश्रम भवन, कोदागांव में एक करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण किया जायेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय