Wednesday, October 21st, 2026

मुंबई के होटल में रहस्‍यमय तरीके से मिला दमन और दीव के सांसद मोहन डेलकर का शव, खुदकुशी की आशंका 

मुंबई

दमन और दीव के सांसद मोहन डेलकर का मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में स्थित एक होटल में रहस्‍यमय तरीके से मौत हो गई है। होटल के कमरे में उनका शव सोमवार को बरामद किया गया। होटल से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया है और छानबीन कर रही है। शुरूआती जांच में पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है लेकिन किसी अन्‍य आशंकों पर भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद तस्‍वीर साफ हो सकेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय