Tuesday, October 20th, 2026

मिस्टर एवं मिस बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा आज

रायपुर
रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ एवं ताम्रकार हेल्थ ऐंड फिटनेस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 7 फरवरी को मिस्टर एवं मिस बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन जैतू साव मठ नया मन्दिर गांधी भवन में किया गया है। स्पर्धा वजन वर्गो के आधार पर होगी। इस स्पर्धा के अलावा मिस छग फिसिक माडल और ओपन छग महिला वेटलि3िंटग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के सचिव माणिक ताम्रकार ने बताया कि वेटलिफ्ंिटग प्रतियोगिता  के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अरुण विश्वकर्मा, महेंद्र अग्रवाल एवं अजय तिवारी होंगे। बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का उद्घाटन पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किया  जाएगा। मि. विकलांग बॉडी बिल्डिंग के पांच विजयी बॉडी बिल्डर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मोहन मरकाम के द्वारा पुरस्कार स्वरुप ट्राई साईकिल दी जाएगी। अंतिम चरण में महिला बॉडी बिल्डर फिसिक छग एवं मि. रायपुर के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय