Tuesday, October 20th, 2026

मार्च में ही होंगे एमपीपीएससी मेंस एग्जाम

भोपाल
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि 2019 प्रीलिम्स का रिजल्ट स्थगित नहीं किया गया है, मेंस एक्जाम मार्च में ही होगी। वही हाईकोर्ट ने भी मेंस परीक्षा पर कोई रोक नहीं लगाई है । मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा राज्य सेवा आयोग परीक्षा में आरक्षण विवाद की अगली सुनवाई 22 फरवरी 2021 को होगी।

 जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सेवा आयोग 2019 की प्रारंभिक परीक्षाओं के रिजल्ट स्थगित नहीं किए गए हैं, इसलिए मेंस एग्जाम निर्धारित समय पर होंगे। आयोग ने अपील की है कि जिन उम्मीदवारों ने अब तक मेंस एग्जाम के लिए अप्लाई नहीं किया है तत्काल कर दें। ओबीसी आरक्षण को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट की तरफ से स्थगन का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.

एमपीपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य सेवा परीक्षा 2019 भर्ती का मेंस एग्जाम 21 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर 15 दिन पहले जारी किया जाएगा।एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

 

#एमपीपीएससी मेंस एग्जाम

Source : Agency

पाठको की राय