मानचित्र नीति में बड़े बदलाव का ऐलान: पीएम मोदी
नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने सोमवार को देश की मानचित्र नीति में बहुत बड़े बदलाव का ऐलान किया है। कहा जा रहा है कि इससे भारतीय कंपनियों को काफी लाभ मिलेगा। मानचित्र नीति में यह बदलाव मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को नजर में रखते हुए किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए इसे देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार के नजरिए में बहुत बड़ा नीतिगत बदलाव बताया है।
देश की मानचित्र नीति में बदलाव की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा है, 'हमारी सरकार ने एक निर्णय किया है, जो डिजिटल इंडिया को बहुत प्रोत्साहन देगा। जियोस्पैशियल डेटा के अधिग्रहण और उत्पादन को नियंत्रित करने वाली उदारवादी नीतियां, आत्मनिर्भर भारत के हमारे नजरिए की दिशा में बड़ा कदम है। ' आगे के ट्वीट में उन्होंने इसे देश के लिए बहुत बड़ा अवसर बताया है। उनके मुताबिक, 'सुधार हमारे देश के स्टार्ट-अप, निजी क्षेत्र, सार्वजनिक क्षेत्र और अनुसंधान संस्थानों में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर समाधान के अवसरों का द्वार खोल देंगे। इससे रोजगार भी पैदा होंगे और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।'

पाठको की राय