Monday, October 19th, 2026

महिला गिरफ्तार,नशीली समान बरामद

रायपुर। पुलिस का नशे के खिलाफ चलाये जा रहे सघन अभियान में अपराधी लगातार पकड़े जा रहे हैं. राजधानी में मौहदापारा थाना पुलिस टीम ने निगरानी महिला गुंडा बदमाश ड्रग पैडलर मुस्कान रात्रे को स्वीपर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से 200 नग नशीली गोलियों समेत आधा किलो गांजा भी बरामद किया है।जानकारी के मुताबिक महिला रक्सेल गैंग के लिए काम करती थी व शहर के कई थानों में महिला के खिलाफ करीब 10 से ज्यादा मामले दर्ज है। मौदहापारा थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 20बी व धारा 21 बी के तहत कार्रवाई की है।

 

Source : Agency

पाठको की राय