महासम्मेलन का उद्देश्य सभी वैश्य बन्धुओं को सुरक्षा देना : गुप्ता
अमिताभ पाण्डेय
भोपाल, अपनी खबर
वैश्य महासम्मेलन का उद्देश्य सभी वैश्य बन्धुओं को सभी स्तर पर सुरक्षा उपलब्ध कराना है। इसलिए संग़ठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य किसी भी जरूरतमंद वैश्य बन्धु की जानकारी लगते ही उन्हें सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करें। यह बात महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने कही। वे आज यहां संगठन की जिला और युवा इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
श्री गुप्ता ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। इसलिए आप सभी का दायित्व है कि संग़ठन को मजबूत करने की दिशा में निरन्तर सजग व सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि जब आप किसी जरूरतमंद बन्धु की मदद करेगें तो भविष्य में वह बन्धु संगठन से जुड़कर आपका साथ देगा और इसी तरह संगठन का विस्तार होगा। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संगठन महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। प्रारंभ में जिला अध्यक्ष वरूण गुप्ता और युवा इकाई के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संभाग अध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता ने स्वागत उदबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन राकेश जैन अनुपम ने और प्रदीप अग्रवाल गोल्डन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ओपी बंसल, योगेश गुप्ता, जगदीश मित्तल, राजेश वर्मा सोनी, कैलाश विजयवर्गीय, प्रवीण गुप्ता, पत्रकार रूपेश गुप्ता , अशोक अम्बर सहित बड़ी संख्या में वैश्य बन्धु उपस्थित थे।

पाठको की राय