Saturday, October 24th, 2026

महाराष्ट्र में फिर लौट सकती हैं बंदिशें, तीसरी लहर की चेतावनी के बाद विचार रही उद्धव ठाकरे सरकार

 नई दिल्ली 
कोरोना वायरस में मामूली राहत देखने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना प्रतिबंध एक बार फिर लौट सकते हैं। राज्य में कोरोना की तीसरी लहरे के आने की संभावना  जताई जा रही है। विशेषज्ञों ने कहा है कि गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों के बाद कोरोना मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है। इसलिए अब महाराष्ट्र सरकार वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। हालांकि यह प्रतिबंध तुरंत लागू नहीं किए जाएंगे लेकिन 10 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश उत्स के बाद नाइट कर्फ्यू और दूसरे प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

राज्य सरकार को उम्मीद है कि 15 सितंबर से लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह के बीच कोविड -19 मामलों में वृद्धि  देखने को मिल सकती है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक यह तीसरी लहर की शुरुआत हो सकती है। दो सप्ताह पहले गतिविधियों के खुलने और त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ से दैनिक मामलों में वृद्धि होने की उम्मीद है। वर्तमान में एक दिन में लगभग 4,800 मामले देखे जा रहे हैं।

मुंबई के अभिभावक मंत्री असलम शेख ने कहा कि अगर मामले में उल्लेखनीय वृद्धि हुई तो सितंबर के अंत तक प्रतिबंध फिर से लगाए जा सकते हैं। “टास्क फोर्स के अनुसार, सितंबर के अंत तक मामले बढ़ सकते हैं और इसके लिए प्रतिबंधों को फिर से शुरू करने की आवश्यकता हो सकती है। अगर लोग कोविड-19 के उचित व्यवहार का सख्ती से पालन करते हैं, तो मामलों की संख्या में वृद्धि नहीं होगी। ”

 

#उद्धव ठाकरे सरकार

Source : Agency

पाठको की राय