महाराष्ट्र में स्कूल-कॉलेज बंद, नियमों की धज्जियां उड़ाईं तो होगी FIR या जुर्माना
मुंबई
राज्य में तेजी से कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर उद्धव ठाकरे सरकार ने कई कड़े फैसले लिए। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है।बढ़ते पॉजिटिव मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कई जिलों में फिर से लॉकडाउन की घोषणा की है वहीं, स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में राज्य के वर्धा जिले में स्कूल और कॉलेज अगली सूचना तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट के बाद लोगों को कई तरह की छूट प्रदान की गई थी। इस बीच महाराष्ट्र में मामले बढ़ने के बाद कई जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। सरकार के आदेश के बाद वर्धा जिला कलेक्टर प्रेरणा एच देशभर ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों को अगले सूचना तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। उधर, बीएमसी प्रमुख ने मुंबई में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल को तोड़ने वालों के खिलाफ जुर्मना से लेकर एफआईआर दर्ज करने तक की चेतावनी दी है।
बीएमसी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) के पास 90 ऐसे लोगों को सेंपल भेजे हैं जिनमें कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन होने की संभावना देखी गई है। एनआईवी 7-10 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट साझा करेगा। बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने शुक्रवार को कहा कि नागरिक निकाय उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा जो कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बीएमसी ने रिकॉर्ड संख्या में परीक्षण किया है, कड़ी मेहनत से मृत्यु दर को नियंत्रण में लाया गया है।

पाठको की राय