Wednesday, October 21st, 2026

महामंत्री पद का प्रत्याशी अजय ही होगा,चाहे कोई भी हो

रायपुर
चेंबर चुनाव में जय व्यापार पैनल ने महामंत्री पद के लिए अजय भसीन का नाम तय करते हुए अब तक चुनाव प्रचार जारी रखा हुआ है। इस बीच अजय अग्रवाल को भी महामंत्री के लिए नामांकन दाखिल करवाने से व्यापारी चौक गए,लेकिन भीतरखाने की बात यह है कि अजय भसीन का नामांकन किन्ही कारणों से रद्द किए जाने की बात आते ही डमी प्रत्याशी के रूप में अजय अग्रवाल को आनन-फानन में नामांकन भरवाया गया है। कुछ भी हो अजय ही महामंत्री के प्रत्याशी होंगे यह बात करते हुए जय व्यापार पैनल के रणनीतिकारों का कहना है कि वोटों की खेमेबंदी के लिए अग्रवाल को प्रत्याशी बना रहे हैं यह बातें विरोधी खेमे की ओर से उड़ायी जा रही है। यदि नामांकन वैध हुआ तो अजय भसीन ही प्रत्याशी होंगे। बहरहाल नामांकन पत्रों की जांच तक दोनों ही मैदान में हैं। 

 

#महामंत्री पद

Source : Agency

पाठको की राय