Tuesday, October 20th, 2026

महज एक टी-शर्ट की वजह से चीन और कनाडा के बीच बढ़ गया तनाव

नई दिल्ली
चीन और कनाडा के बीच में एक टी-शर्च की वजह से अब तनाव बढ़ गया है। कनाडा के दूतावास के एक कर्मचारी द्वारा कोरोना वायरस से निपटने में चीन के रुख का मजाक उड़ाती तस्वीरों वाली टी-शर्ट के ऑर्डर पर चीन भड़क गया है। चीन ने कहा है कि बीजिंग में स्थित दूतावास के एक कर्मचारी द्वारा कुछ टी-शर्ट का ऑर्डर दिए जाने पर उसने कनाडा के समक्ष अपनी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मंगलवार को कहा कि चीन ने कनाडा से घटना की जांच कराने और मामले पर स्पष्टीकरण की मांग की है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब टी-शर्ट बनाने वाली एक कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि कनाडा दूतावास के कर्मचारी ने चमगादड़ प्रिंट वाली टी-शर्ट का ऑर्डर दिया। 

गौरतलब है कि चीन पर अब तक यह आरोप लगते रहे हैं कि चमगादड़ से चीन में वायरस की शुरुआत हुई और यह संक्रमण वुहान शहर में इंसान में फैल गया। हालांकि, अबब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। कनाडा की मीडिया की खबरों में कहा गया कि यह लोगो न्यूयॉर्क के हिप-हॉप ग्रुप वू तांग क्लान के होमपेज पर था। कनाडा ने इस गलतफहमी के लिए खेद जताया।

चीन की सरकार महामारी के देश से फैलने और आरंभ में सही से कदम नहीं उठाने के आरोपों पर काफी संवेदनशील है। पिछली गर्मी में टी-शर्ट का ऑर्डर दिया गया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या इसका कहीं वितरण भी किया गया। दोनों देशों के बीच पहले से संबंधों में तनाव है। चीन ने दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी हुआवेई की शीर्ष अधिकारी मेंग वानझोऊ को रिहा करने की कई बार मांग की है। 

 

#महज एक टी-शर्ट

Source : Agency

पाठको की राय