Wednesday, October 21st, 2026

मस्जिदों व ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा कर मांगी गयी अमन चैन की दुआ

सिंगरौली

ईद-उल-अजहा का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। इस मौके पर वैढ़न स्थित जमुआ की ईदगाह व मस्जिदों में अलग अलग समय मे लोगों ने नमाज अदा की और खुदा से अमन-चैन की दुआएं मांगी। जामा मस्जिद बैढन में बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले और बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।

 

ईद की नमाज सुबह 7:00 बजे अंजुमन अहले हदीस जमात बैढ़न के ईदगाह ग्राम जमुआ में संपन्न हुआ जिसमें महिलाएं भी ईद की नमाज अदा की। सुबह 8 बजे आयशा मस्जिद व जामा मस्जिद बैढन में सुबह 9:00 बजे नमाजियों ने ईदुल अजहा की नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी और बारिश की कामना की।

 

अंजुमन अहले हदीस जमात बैढन के सचिव एवं अल्पसंख्यक विकास कमेटी के मध्य प्रदेश विधिक सलाहकार अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने जिला प्रशासन को ईद उल अजहा का मुबारकबाद देते हुए बधाई प्रेषित किया है वह सुरक्षात्मक व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन का भूरी भूरी प्रशंसा की है। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक, कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय सहित प्रशासनिक अधिकारी व भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय