Wednesday, October 21st, 2026

मरकाम आज से चार जिलों के प्रवास पर

रायपुर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कल से महासमुंद, जशपुर, बलरामपुर व सूरजपुर प्रवास पर रहेंगे जहां पर कांग्रेसजनों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। इसके अलावा मरकाम मैनपाट महोत्सव में भी भाग लेंगे।

कांगे्रस मुख्यालय द्वारा जारी विस्तृत दौरा कार्यक्रम के अनुसार मरकाम 11 फरवरी गुरूवार को सुबह 10 बजे रायपुर से सरायपाली जिला महासमुंद के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे सरायपाली पहुंचकर कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे सरायपाली से जशपुर के लिये रवाना होंगे। 12 फरवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे जशपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। सुबह 10.30 बजे जशपुर में जिला स्त्ररीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम 5.30 बजे जशपुर से बलरामपुर के लिये रवाना होंगे।  13 फरवरी शनिवार को सुबह 10 बजे बलरामपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। सुबह 10.30 बजे बलरामपुर में जिला स्त्ररीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम 6 बजे बलरामपुर से अंबिकापुर के लिये रवाना होंगे।

14 फरवरी रविवार को  सुबह 8 बजे अंबिकापुर से सूरजपुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 10 बजे सूरजपुर में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे सूरजपुर से अंबिकापुर के लिये रवाना होंगे। शाम 3 बजे अंबिकापुर पहुंचकर जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम 6 बजे अंबिकापुर से मैनपाट के लिये रवाना होंगे। रात्रि 7 बजे मैनपाट पहुंचकर मैनपाट समापन महोत्सव में भाग लेंगें। 15 फरवरी सोमवार को सुबह 9 बजे मैनपाट से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रायपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

#मरकाम

Source : Agency

पाठको की राय