मनचाहा फैसला नहीं आने पर जजों के खिलाफ मुहिम, सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं: रविशंकर
पटना
आज लोग सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अपना एजेंडा सेट करने के लिए लोग अपने हिसाब से फैसला चाहते हैं। मनचाहा फैसला नहीं आने पर जजों के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुहिम चलाते हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। देश स्वतंत्र है, यहां बोलने की आजादी है, लेकिन नया ट्रेंड शुरू किया गया है। ये बातें बिहार की राजधानी पटना में हाईकोर्ट के नए शताब्दी भवन के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहीं।
इससे पहले उन्होंने समारोह में आए मेहमानों सहित प्रधान न्यायाधीश का स्वागत करते हुए कहा कि पटना का सांसद होने के नाते सभी का स्वागत करता हूं। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 76.38 लाख केसों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई है। उन्होंने देश सहित राज्य में लंबित केसों के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा उन्हें आज काफी गर्व महसूस हो रहा है। आज हम जो कुछ भी हैं पटना हाईकोर्ट की बदौलत हैं। यहां आते ही भूली-बिसरी यादें ताजा हो जाती हैं। यहां कुछ ऐसे केसों में भी बहस करने का मौका मिला जो आज देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पाठको की राय