Tuesday, October 20th, 2026

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 5वीं, 8वीं 10वीं और 12वीं की डेटशीट की जारी, 26 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम परीक्षा

भोपाल

 मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने एमपी ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं क्लास की डेटशीट, 'रुक जाना नहीं' 10वीं, 12वीं दिसंबर परीक्षा की डेटशीट, एमपी मदरसा बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट, सीबीएसई ऑन डिमांड 12वीं की डेटशीट और मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं क्लास की डेटशीट जारी कर दी है. छात्र, आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर MPSOS टाइम टेबल 2022 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट्स के मुताबिक, सभी परीक्षाएं 26 दिसंबर 2022 शुरू होंगी और 12 जनवरी 2023 को खत्म होंगी. छात्र, सब्जेक्ट वाइज अपनी क्लास की डेटशीट और टाइम टेबल नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं. सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी.

MPSOS 10वीं एग्जाम डेट्स 2022


    26 दिसंबर 2022 - विज्ञान
    27 दिसंबर 2022 - हिंदी
    28 दिसंबर 2022 - अंग्रेजी
    29 दिसंबर 2022 - गणित
    30 दिसंबर 2022 - राजनीति विज्ञान (अर्थशास्त्र)
    31 दिसंबर 2022 - सामाजिक विज्ञान
    2 जनवरी 2023 - बिजनेस स्टडीज
    3 जनवरी 2023 - गृह विज्ञान
    4 जनवरी 2023 - मराठी
    5 जनवरी 2023 - संस्कृत
    6 जनवरी 2023 - उर्दू

MPSOS ओपन स्कूल 12वीं एग्जाम डेट 2022

    26 दिसंबर 2022 - हिंदी
    27 दिसंबर, 2022 - गणित
    28 दिसंबर, 2022 - अंग्रेजी
    29 दिसंबर, 2022 - भौतिकी (भौतिक विज्ञान)
    2 जनवरी, 2023 - राजनीति विज्ञान
    4 जनवरी, 2023 - बिजनेस स्टडीज
    5 जनवरी, 2023 - भूगोल
    11 जनवरी 2023 - इतिहास
    12 जनवरी 2023 - संस्कृत

 

 

#मध्य प्रदेश बोर्ड

Source : Agency

पाठको की राय