Sunday, October 25th, 2026

मतपत्रों का परीक्षण रिटर्निंग आफिसर स्वयं करें

भोपाल

ईव्हीएम में लगने वाले मतपत्रों का परीक्षण रिटर्निंग आफिसर स्वयं करें, जिससे मतदान के दिन कोई विसंगति नहीं आये। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने यह निर्देश 46 नगरीय निकाय में हो रहे निर्वाचन की तैयारियों की वीडियो कॉफ्रेंसिंग से समीक्षा में दिये।

सिंह ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान जल्द करें। निर्वाचन शिकायतों का निराकरण उसी दिन करें। उन्होंने कहा कि मतदान पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें। पार्षदों के मतगणना परिणाम घोषित होने बाद जल्द जानकारी आयोग को दें, जिससे समय पर गजट नोटीफिकेशन कराया जा सकेगा।

सिंह ने 18 जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से अलग-अलग चर्चा कर निर्वाचन तैयारियों की जानकारी ली। गौरतलब है कि 18 जिलों के 46 नगरीय निकाय में 27 सितम्बर 2022 को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा 30 सितम्बर को होगी। उप सचिव अरूण परमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

#मतपत्रों का परीक्षण

Source : Agency

पाठको की राय