Thursday, October 22nd, 2026

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में भ्रमण कर रहा प्रचार रथ

सीहोर

      मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले की चारों विधानसभा में मतदाता जागरूकता प्रचार रथ भ्रमण कर रहा है। इस प्रचार रथ के माध्यम से मतदाताओं को ईवीएम के उपयोग तथा मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रचार रथ के माध्यम ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के संबंध में नागरिकों को जानकारी दी जा रही है। प्रचार रथ द्वारा 12 अगस्त को कुण्डीखाल, जमोनियाखुर्द, हरसपुर, तोरनिया सहित अनेक गांवों में मतदाता जागरूक अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया।

 

 

#मतदाता जागरूकता अभियान

Source : Agency

पाठको की राय