Friday, October 23rd, 2026

मतगणना केंद्रों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, बाहर भीड़

नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश में चार चरणों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में 826 ब्लॉकों में 824 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं जहां वोटों की गिनती हो रही है। मतगणना में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आठ कम्पनी सीआरपीएफ, दो कम्पनी एसएसबी, 10 कम्पनी केन्द्रीय सुरक्षा बल ओर 67 कंपनी पीएसी लगाई गई है। इस बार रिजल्ट के बाद विजय जुलूस पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा। आपको बता दें कि मतगणना के दौरान सख्त कर्फ्यू रहेगा और यह कर्फ्यू मंगलवार सुबह तक लागू रहेगा। 
मतगणना स्थल पर कोविड प्रोटोकाल तार-तार
फतेहपुर में मतगणना स्थल पर कोविड प्रोटोकाल तार-तार। सुखदेव इंटर कालेज खागा और चन्द्रदास इंटर कालेज हसवा में जुटी प्रत्याशियों की भीड़।

 

#मतगणना केंद्रों

Source : Agency

पाठको की राय