Saturday, October 24th, 2026

मणिुपर के नए गवर्नर बने ला गणेशन , राष्ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी

 नई दिल्ली 
मणिपुर को नया राज्यपाल मिल गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ला गणेशन को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि गणेशन भारतीय जनता पार्टी के सीनियर रह चुके हैं और इससे पहले वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। 

ला गणशेन तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर भी काम कर चुहे हैं और इसके अलावा उन्होंने भाजपा में कई अलग-अलग पदों पर काम करके पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। गोरतलब है कि पीएम मोदी के मंत्री मंडल विस्तार के पहले भी कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए थे। तब भी कई राज्यपालों की नियुक्ति की गई थी।
 
ला गणेशन ने इस मौके पर कहा, "मैं बहुत उत्साहित महसूस करता हूं क्योंकि मेरे काम को मान्यता मिली है। मैं भारत में कहीं भी काम करने के लिए तैयार हूं। अपने अनुभव से मुझे लगता है कि पूरा भारत एक है।"

 

#ला गणेशन

Source : Agency

पाठको की राय