Sunday, October 25th, 2026

मणिपुर में हिली धरती, उखरूल में 4.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके

 नई दिल्ली 
 आज सुबह 5.56 बजे मणिपुर के उखरूल में 57 किमी ईएसई पर भूकंप से झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 दर्ज की गई। भूकंप विज्ञान के राष्ट्रीय केंद्र ने ये जानकारी दी है।

बता दें कि इसी हफ्ते सोमवार की शाम दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए थे। शुरुआती जांच में रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गयी। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। रात 10:36 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर पर बताई गई। 

 

#भूकंप के झटके

Source : Agency

पाठको की राय