Tuesday, October 20th, 2026

मकान मालकिन ने किराये पर घर देने के बहाने की गलत हरकत, फिर हुई फरार

लखनऊ  
हाई-फाई और महंगी लाइफस्‍टाइल के लिए बढ़ती चाहत के बीच कुछ लोग रुपए कमाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। ऐसा ही एक मामला लखनऊ में सामने आया जहां एक महिला ने किराये पर मकान देने के बहाने एक लड़के को बुलाकर उसके साथ गलत हरकत की। इस हरकत को महिला के दो साथियों ने पहले अपने मोबाइल कैमरे से कैद किया, फिर वीडियो वॉयरल करने की धमकी देते हुए लड़के को ब्‍लैकमेल करने लगे। पुलिस ने वीडियो रिकार्ड कर ब्‍लैकमेल करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला फरार हो गई है। पुुुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार अपने साथ हुई घटना के बाद बदनामी के डर से घबड़ाकर लड़के ने इन ब्‍लैकमेलरों को 20 हजार रुपए दे भी दिए थे लेकिन जब रोज-रोज रुपयों की डिमांड होने लगी तो परेशान होकर वह थाने पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित पीजीआई के पास वृंदावन कॉलोनी में महिला ने किराए पर मकान देने के बहाने से कल्ली पश्चिम निवासी युवक को बुलाया था। जिसके बाद महिला ने खुद ही अभद्र हरकत करना शुरू कर दी। इस दौरान महिला के दो साथियों ने मोबाइल पर यह घटना रिकार्ड कर ली। फिर वीडियो वॉयरल करने की धमकी देते हुए युवक से 20 हजार रुपये ऐंठ लिए।

 

Source : Agency

पाठको की राय