मकर संक्रांति पर भोर से ही श्रद्धालुओं का स्नान
पूरे देश में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। देशभर में अलग-अलग नामों और स्वरूपों में मनाया जाने वाले इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उल्लास है। कोविड संक्रमण पर आस्था भारी पड़ी। ठंड भी श्रद्धालुओं को डिगा नहीं सकी और भोर के समय से ही पवित्र स्नान शुरू हो गया। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। देश के विभिन्न हिस्सों में मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के उत्साह का क्या रहा हाल, तस्वीरों में देखिए...
वाराणसी में गंगा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। सुबह के वक्त कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी की।
- पश्चिम बंगाल में भी मकर संक्रांति पर्व की धूम रही। राजधानी कोलकाता की हुगली नदी में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और भगवान सूर्य की पूजा की।
- देवभूमि उत्तराखंड में भी हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति मनाई गई। यहां हरिद्वार में प्रसिद्ध हर की पैड़ी में श्रद्धालुओं ने कोहरे के बीच पवित्र स्नान किया। इसके साथ ही यहां कुंभ का आगाज भी हो गया।
- गोरखपुर के गोरक्षनाथ मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े। मकर संक्रांति पर खिचड़ी पर्व के अवसर पर आधी रात से ही नहाने और पूजा के लिए श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। प्रसिद्ध खिचड़ी का मेला भी शुरू हो गया।
- पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माघी पर्व के अवसर पर सरोवर में पवित्र डुबकी लगाई। मकर संक्रांति पर्व को हरियाणा और पंजाब में माघी के नाम से मनाया जाता है।
- प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। यहां मकर संक्रांति के साथ ही माघ मेला की शुरुआत भी हो गई। यहां नाविक और मल्लाहों का भी कोविड टेस्ट कराया गया।
- पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।

पाठको की राय