Tuesday, October 20th, 2026

मंत्रालय में हुआ "राष्ट्र-गीत" एवं "राष्ट्र-गान" का सामूहिक गायन

भोपाल

     फरवरी माह के प्रथम कार्य-दिवस एक फरवरी को "राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम" एवं "राष्ट्र-गान जन-गण-मन" का सामूहिक गायन मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में हुआ। पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर धुनों की प्रस्तुति दी।

     सामूहिक गायन में अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, एस.एन. मिश्रा, अशोक वर्णवाल, सचिव श्रीनिवास शर्मा सहित मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

#सामूहिक गायन

Source : Agency

पाठको की राय