Tuesday, October 20th, 2026

भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में 8 पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज

 उन्नाव 
सोशल मीडिया पर उन्नाव कांड पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में सदर कोतवाली में आठ ट्विटर हैंडल पर आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को कांग्रेस नेता के खिलाफ भी भ्रामक पोस्ट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। 

शहर कोतवाली में पुलिस ने ट्विटर हैंडल निलिम दत्त, मोजो स्टोरी, जन जागरण लाइव, सूरज कुमार बौद्ध, विजय अंबेडकर, अभय कुमार आजाद, राहुल कुमार दिवाकर और नवाब सतपाल तनवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि इन ट्विटर पर आक्रोश फैलाने वाली पोस्ट की गई थी। मालूम हो कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बबुरहा कांड में अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इसके बाद हरकत में आई उन्नाव पुलिस ने शनिवार को सबसे पहले कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज के खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया था। इसके बाद रविवार को आठ और ट्विटर हैंडल पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि अभी कई ट्विटर एकाउंट जांच के दायरे में हैं। भ्रामक पोस्ट करने वाले कुछ और लोगों पर एफआईआर दर्ज होगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय