भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही गौशाला घटिया सामग्री का हो रहा उपयोग
छतरपुर
जनपद पंचायत बिजावर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लहर में बनाई जा रही गौशाला भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। इस गौशाला में सरपंच, सचिव और सहायक सचिव द्वारा गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सरपंच और सहायक सचिव दोनों सगे भाई होने से निर्माण कार्य में खुलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सचिव को कोई मतलब नहीं कि पंचायत में कौन सा काम चल रहा है।
गौशाला के लिए 37 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई जिसमें 4 लाख रुपए मजदूरी के लिए और 33 लाख रुपए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने और पानी की व्यवस्था के लिए। इस गौशाला में 100 गौवंश आराम से रह सकेंगे, ऐसी गौशाला का निर्माण किया जाना है लेकिन निर्माण में वन भूमि से लाल मिट्टी उठाकर बालू की जगह उपयोग की जा रही है। पत्थर की जगह वनभूमि से बोल्डर लाए जा रहे हैं। सीमेंट सरिया भी गुणवत्ता विहीन है।
इसकी जानकारी आपसे मिली है, हम जल्द ही जांच करवाते हैं, अगर कमी पाई जाती है तो कार्रवाई करेंगे।
- अखिलेश उपाध्याय, जनपद सीईओ बिजावर

पाठको की राय